Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महालया से पहले मौसम का अलर्ट, पूजा पर बारिश का साया

उत्तर बंगाल में भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जरूर हो सकती है

20 Sep 2025

महालया से पहले मौसम का अलर्ट, पूजा पर बारिश का साया

कोलकाता। रविवार को महालया के साथ ही पितृपक्ष का समापन और देवीपक्ष की शुरुआत हो जाएगी । यानी दुर्गा पूजा उत्सव की उलटी गिनती अब शुरू हो गई है। लेकिन इस उत्सव से पहले ही मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे पंडाल प्रेमियों और आयोजकों की चिंता बढ़ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, महालया की सुबह फिलहाल बारिश की आशंका नहीं है। हालांकि दोपहर के बाद दक्षिण बंगाल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सोमवार और मंगलवार को राज्य के लगभग सभी जिलों में इसी तरह का मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार से बारिश की तीव्रता कम हो सकती है।
इस बीच, 25 से 26 सितंबर के बीच बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह आगे चलकर गहरे निम्न दबाव में भी बदल सकता है। इसके असर से पूजा के दौरान राज्य में भारी बारिश होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।
इसके अलावा, 26 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव बनने की आशंका है। इसके प्रभाव से दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में फिर से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नवमी से बारिश और तेज हो सकती है, जबकि कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी होने का अनुमान है।
उत्तर बंगाल में भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जरूर हो सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महालया से पहले मौसम का अलर्ट, पूजा पर बारिश का साया
उत्तर बंगाल में भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जरूर हो सकती है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News